भजन · कीर्तन · आरती

निजताPrivacy — what this site does with you, in plain words

मंदिर रेडियो एक निजी शौक़ है, कोई कंपनी नहीं। न कोई account, न कोई signup, न विज्ञापन, न कुछ बिकता है। हम आपसे नाम, ईमेल, नंबर या पता कभी नहीं माँगते — माँगने की कोई जगह ही नहीं है।

जो हम नहीं लेते What we never collect

आपके फ़ोन में क्या रहता है What stays on your device

साइट आपकी पसंद आपके ही browser में रखती है (localStorage) — कौन-सी playlist चल रही थी, कौन-सा दृश्य, आवाज़ कितनी, कौन-से भजन पसंद किए। ये हमें कभी नहीं भेजे जाते — ये आपके फ़ोन से बाहर जाते ही नहीं।

Browser का data clear कर दीजिए और सब मिट जाता है. There is no copy of it anywhere else, because it is never sent anywhere.

तीन बाहरी सेवाएँ The three third parties, named

साइट खोलने पर तीन बाहरी सेवाएँ शामिल होती हैं। और कोई नहीं।

कौनक्योंक्या जाता है
YouTube
Google
सारे भजन YouTube के player पर ही बजते हैं, ताकि play अधिकार धारकों के खाते में गिने जाएँ। यही सबसे बड़ी बात है। Player चलते ही Google अपने नियमों से data ले सकता है, cookies सहित — ठीक वैसे ही जैसे YouTube पर। उस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं। Google की नीति
Umami
EU
कितने लोग आए, कौन-सा पन्ना खुला। Cookie-रहित और नामरहित। कोई व्यक्ति पहचाना नहीं जाता।
Vercel साइट यहीं से परोसी जाती है; इसका अपना pageview गिनना। वही — गिनती, पहचान नहीं।

गिनती बंद करनी हो तो — browser का console खोलकर एक पंक्ति:

localStorage.setItem("umami.disabled","1")

इसके बाद उस browser से कुछ नहीं गिना जाएगा। Opting out takes one line and we are telling you how, which is the point.

बच्चे Children

यह साइट सबके लिए है और किसी से कुछ पूछती ही नहीं, इसलिए बच्चों से भी कोई जानकारी नहीं ली जाती।

बदलाव Changes

यह पन्ना बदले तो यहीं बदलेगा। कोई पुराना रूप छिपाया नहीं जाता। Last updated: 5 अक्टूबर 2026.

कुछ कहना हो Contact

कोई सवाल, शिकायत, या कुछ ठीक न चल रहा हो — एक ही जगह, और नाम-पता कुछ नहीं चाहिए:

अपनी बात कहिए · Send feedback