भजन · कीर्तन · आरती

मंदिर रेडियो

एक मुफ़्त रेडियो जो कभी बंद नहीं होता। खोलिए और सुनिए — कोई app नहीं, कोई account नहीं, कोई शुल्क नहीं।

मीडिया किट — लोगो, तस्वीरें और तैयार लिखावट →
Press kit: logos, images, ready-made copy and a printable poster
नोटिस बोर्ड के लिए QR पोस्टर छापिए →

यह किसके लिए बना हैWHO IT IS FOR

उन लोगों के लिए जिनके घर में कभी कैसेट प्लेयर पर भजन बजा करते थे — और उन लोगों के लिए भी जिन्होंने कैसेट कभी देखा ही नहीं। यहाँ न कोई signup है, न विज्ञापन, न कुछ सीखने की ज़रूरत — बस खोलिए और सुनिए। यह सिर्फ़ भजन का रेडियो नहीं है; पुराने भजन, त्योहार और उस ज़माने का माहौल — तीनों एक जगह। For people who remember bhajans playing on a cassette player at home — and equally for people who have never seen a cassette. Not only a radio: the old recordings, the festivals kept by the calendar, and the room they used to be heard in.

इसमें क्या-क्या हैWHAT IS INSIDE

📻

हमेशा चलता रेडियो

दिन हो या रात, भजन चलते रहते हैं। कुछ चुनना ज़रूरी नहीं — खोलते ही शुरू।

🌅

समय के साथ बदलता दृश्य

सुबह, दोपहर, शाम और रात — मंदिर का दृश्य आपकी असली घड़ी के साथ बदलता है।

🪔

त्योहार अपने आप

जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, शिवरात्रि — त्योहार के दिन पूरा मंदिर उसी रंग में ढल जाता है, अपने आप।

📅

आज का पंचांग

तिथि, नक्षत्र, योग, मास और सूर्योदय — रोज़ का पंचांग, और आने वाले त्योहार।

🎶

अपना माहौल बनाइए

घंटा, शंख, ॐ, आरती की भीड़, गंगा घाट और बारिश — जितना चाहिए उतना मिलाइए।

🔔

वाद्य यंत्र

शंख, घंटा, मंजीरा, डमरू, झांझ और नगाड़ा — खुद बजाइए, अपने हाथ से।

📺

पुराना टीवी

लकड़ी का पुराना टीवी खुलता है और भजन का वीडियो चलने लगता है — बटन, एंटीना, और चाहें तो श्याम-श्वेत भी।

🪈

ध्यान मोड

पूरी screen पर भजन — तीन दीवारें: मंदिर, आज का वॉलपेपर या video। घड़ी, 25 या 50 मिनट का timer, और बांसुरी-सितार-संतूर की playlist। वॉलपेपर वाली दीवार पर तस्वीर बदली भी जा सकती है और वहीं से सहेजी भी — फ़ोन पर फ़ोन वाली, कंप्यूटर पर कंप्यूटर वाली। अपना YouTube link भी चला सकते हैं। सीधे /dhyan/ से खुलता है।

📼

पुराने दुर्लभ भजन

पुराने ज़माने की आवाज़ों में दुर्लभ भजनों का एक अलग संग्रह।

🖼

वॉलपेपर — फ़ोन और कंप्यूटर

76 वॉलपेपर — शिव और महाकाल, बजरंगबली और पंचमुखी हनुमान, कृष्ण-राधा, गणपति, माता रानी और नवदुर्गा, श्रीराम, महालक्ष्मी, सरस्वती, विष्णु और नीम करोली बाबा। नवरात्रि, दीपावली, गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी के अपने सेट। HD और 4K, बिल्कुल मुफ़्त — न app, न account।

कंप्यूटर वाली तस्वीर अलग से बनाई जाती है, फ़ोन वाली को चौड़ा खींचकर नहीं — इसलिए मॉनिटर पर किनारे धुँधले नहीं दिखते। लगाने से पहले देख लीजिए कि लॉक स्क्रीन पर कैसा लगेगा, और पूरी स्क्रीन पर उँगली सरकाकर एक-एक करके सारे देखिए — कंप्यूटर पर किनारे के बटन या ← → से।

🏞

जगह बदलिए

मन्दिर, गंगा घाट, वृंदावन, हिमालय और रात्रि आरती — जहाँ बैठना हो, वहाँ बैठिए।

🔇

एक बार में सब शांत

काम के बीच कोई आ गया? एक बटन और सब चुप — भजन भी, घंटा भी, बारिश भी। दोबारा दबाइए, सब वैसा ही लौट आएगा।

🌙

नींद का समय

भजन लगाकर सो जाइए। तय समय पर आवाज़ धीरे-धीरे कम होकर अपने आप बंद।

🙏

भजन भेजिए

जो भजन अच्छा लगे, वही अपनों को भेजिए — लिंक खोलते ही उनके यहाँ वही बजेगा।

📱

फ़ोन में रख लीजिए

चाहें तो home screen पर रख लीजिए — app जैसा खुलेगा, बिना कुछ install किए।

💛

हमेशा मुफ़्त

कोई विज्ञापन नहीं, कोई शुल्क नहीं, कोई account नहीं।

ये पुरानी चीज़ें क्या हैंWHAT THESE OLD THINGS ARE

अगर आपने ये चीज़ें कभी नहीं देखीं, तो यहाँ बताया गया है कि ये क्या थीं और इस साइट पर क्यों हैं। और अगर देखी हैं — तो शायद कुछ याद आ जाए। If you have never seen any of this, here is what each object was. If you have, some of it may come back.

📼

कैसेट

भजन टेप पर आते थे। टेप ढीला हो जाए तो पेंसिल डाल कर घुमाते थे, और गाना बदलने के लिए आगे-पीछे करना पड़ता था — सीधे किसी गाने पर जाना मुमकिन नहीं था। Bhajans came on tape. You wound a loose one back with a pencil, and there was no skipping straight to a song.

📺

एंटीना

तस्वीर हवा से आती थी, तार से नहीं। धुँधली हो जाए तो छत पर या टीवी के ऊपर लगे एंटीना को हिलाना पड़ता था — अक्सर घर का कोई एक ही होता था जिसके हाथ से तस्वीर साफ़ होती थी। The picture arrived through the air. When it turned fuzzy you nudged the aerial — and one person in every house was mysteriously best at it.

🎞️

श्याम-श्वेत

रंगीन टीवी बाद में आया। उससे पहले सब कुछ काला-सफ़ेद था, और वही सामान्य था। यहाँ B/W बटन दबा कर वैसा ही देख सकते हैं। Colour television came later. Before it, everything looked like this — and that was simply normal. The B/W button brings it back.

🚪

टीवी के दरवाज़े

टीवी फ़र्नीचर था। न देखते हों तो लकड़ी के पल्ले बंद कर दिए जाते थे, ताकि धूल न जमे — और कमरा साफ़ लगे। A television was furniture. When nobody was watching, the wooden doors closed over it to keep the dust out.

🔢

चैनल का बटन

चैनल गिनती के थे और नंबर से बदलते थे — रिमोट नहीं, उठ कर टीवी तक जाना पड़ता था। यहाँ CH से चैनल बदलिए; हर चैनल एक अलग भजन सूची है। There were only a handful of channels, changed by number — no remote, you got up and walked to the set. Here CH changes channel, and each one is a different playlist.

🪔

और त्योहार?

त्योहार तिथि से तय होते हैं, तारीख़ से नहीं — इसीलिए हर साल दिन बदल जाता है। यह साइट पंचांग खुद गिनती है, इसलिए होली या जन्माष्टमी अपने आप आती है। Festivals follow the lunar tithi, not a fixed date, which is why they move every year. This site computes the panchang itself.

टीवी के बटनTHE TELEVISION, PART BY PART

player में 📺 दबाइए और लकड़ी का पुराना टीवी खुल जाता है। उस पर हर बटन वही करता है जो असली टीवी पर करता था। Tap 📺 in the player and a wooden television opens. Every control on it does what it did on the real thing.

भजन POWER CH VOL MENU B/W एंटीना तस्वीर धुँधली हो जाए तो इस पर दबाइए — साफ़ हो जाएगी। जाली सिर्फ़ सजावट — यहाँ कोई बटन नहीं है। POWER टीवी बंद — पर्दा सिमटता है और दरवाज़े बंद हो जाते हैं। CH चैनल — यानी दूसरी भजन सूची। VOL आवाज़ कम-ज़्यादा। MENU पूरी भजन सूची खुलती है। दरवाज़े — टीवी बंद करते ही सामने आ जाते हैं, जैसे असली टीवी पर आते थे। The shutters slide across when the set is switched off, as they did on the real cabinet. पर्दे के चार बटनTHE FOUR SCREEN CONTROLS B/W श्याम-श्वेत रंग हटा दीजिए। फिर दबाइए तो रंग वापस आ जाएगा। Black and white. Press again for colour. Key: B सिनेमा मोड बाक़ी पन्ना छिप जाता है, टीवी बड़ा हो जाता है। Cinema mode — the page hides, the set grows. Keyboard: T. पूरी स्क्रीन पूरी स्क्रीन पर। इसमें भजन सूची नहीं खुलती। Full screen. The playlist cannot open over it. टीवी बंद सिर्फ़ तस्वीर बंद — भजन चलता रहता है। Closes the picture only. The bhajan keeps playing.

चित्र को उँगली से खिसका कर देखिए। Swipe the drawing sideways to see all of it.

हर बटन असली टीवी जैसा ही काम करता है। keyboard पर V टीवी खोलिए या बंद कीजिए, C चैनल, ↑ ↓ आवाज़, B श्याम-श्वेत, T सिनेमा। Every control behaves as it did on the real object.

कैसे इस्तेमाल करेंHOW TO USE IT

हर तस्वीर बताती है कि कौन-सा बटन कहाँ है और उससे क्या होता है। Each card shows where a control is and what it does.

भजन टीवी पर देखिए — player में टीवी वाला button दबाइए — लकड़ी का पुराना सेट खुलता है और भजन का वीडियो चलने लगता है।
भजन टीवी पर देखिए player में टीवी वाला button दबाइए — लकड़ी का पुराना सेट खुलता है और भजन का वीडियो चलने लगता है।
माहौल अपने हिसाब से बनाइए — माहौल खोलिए — घंटा, शंख, ॐ, आरती की भीड़, गंगा घाट और बारिश, जितना चाहिए उतना।
माहौल अपने हिसाब से बनाइए माहौल खोलिए — घंटा, शंख, ॐ, आरती की भीड़, गंगा घाट और बारिश, जितना चाहिए उतना।
आज का पंचांग देखिए — ऊपर तारीख़ पर tap कीजिए — तिथि, नक्षत्र, योग, मास और सूर्योदय।
आज का पंचांग देखिए ऊपर तारीख़ पर tap कीजिए — तिथि, नक्षत्र, योग, मास और सूर्योदय।
त्योहार पर मंदिर बदल जाता है — किनारे लटकी मटकी पर tap कीजिए — पूरा दृश्य वृंदावन की रात बन जाता है।
त्योहार पर मंदिर बदल जाता है किनारे लटकी मटकी पर tap कीजिए — पूरा दृश्य वृंदावन की रात बन जाता है।
जगह बदलिए — मन्दिर · घाट · वृंदावन · हिमालय · रात्रि आरती — नीचे की पट्टी से चुनिए।
जगह बदलिए मन्दिर · घाट · वृंदावन · हिमालय · रात्रि आरती — नीचे की पट्टी से चुनिए।
भगवान के वॉलपेपर — मुफ़्त — नीचे वॉलपेपर वाला button दबाइए — HD और 4K, फ़ोन और कंप्यूटर दोनों के लिए।
भगवान के वॉलपेपर — मुफ़्त नीचे वॉलपेपर वाला button दबाइए — HD और 4K, फ़ोन और कंप्यूटर दोनों के लिए।
लगाने से पहले देख लीजिए — तस्वीर पर दबाइए, फिर देखिए वाला button। पूरी स्क्रीन पर उँगली सरकाकर सारे वॉलपेपर एक-एक करके देख सकते हैं — कंप्यूटर पर किनारे के बटन या ← → से।
लगाने से पहले देख लीजिए तस्वीर पर दबाइए, फिर देखिए वाला button। पूरी स्क्रीन पर उँगली सरकाकर सारे वॉलपेपर एक-एक करके देख सकते हैं — कंप्यूटर पर किनारे के बटन या ← → से।
सोते समय अपने आप बंद — player का चाँद वाला button — 15, 30 या 60 मिनट, फिर आवाज़ धीरे-धीरे बंद।
सोते समय अपने आप बंद player का चाँद वाला button — 15, 30 या 60 मिनट, फिर आवाज़ धीरे-धीरे बंद।
कोई भी भजन सीधे भेजिए — गाने के नाम के पास वाला भेजने का button दबाइए — link खोलते ही उनके यहाँ वही भजन बजेगा।
कोई भी भजन सीधे भेजिए गाने के नाम के पास वाला भेजने का button दबाइए — link खोलते ही उनके यहाँ वही भजन बजेगा।
काम के बीच? एक बार में सब शांत — Esc दबाइए, या player का mute button — भजन और सारी आवाज़ें एक साथ बंद।
काम के बीच? एक बार में सब शांत Esc दबाइए, या player का mute button — भजन और सारी आवाज़ें एक साथ बंद।
घड़ी पर tap कीजिए — ऊपर बाईं ओर, समय पर उंगली रखिए — हर tap पर एक छोटी सी बात निकलती है।
घड़ी पर tap कीजिए ऊपर बाईं ओर, समय पर उंगली रखिए — हर tap पर एक छोटी सी बात निकलती है।
computer पर — j-a-i लिखिए — कहीं भी keyboard पर jai टाइप कीजिए और पूरी स्क्रीन पर ॐ बरसने लगते हैं। फ़ोन पर नहीं चलता।
computer पर — j-a-i लिखिए कहीं भी keyboard पर jai टाइप कीजिए और पूरी स्क्रीन पर ॐ बरसने लगते हैं। फ़ोन पर नहीं चलता।
Home screen पर रख लीजिए — “रख लीजिए” दबाइए — app जैसा खुलेगा, बिना कुछ install किए।
Home screen पर रख लीजिए “रख लीजिए” दबाइए — app जैसा खुलेगा, बिना कुछ install किए।

मीडिया के लिएFOR PRESS & MEDIA

नाम · Nameमंदिर रेडियो · Mandir Radio
क्या है · Whatएक मुफ़्त, हमेशा चलने वाला हिंदी भजन रेडियो, जो एक बदलते मंदिर-दृश्य के साथ चलता है
भाषा · Languageहिंदी (interface), भजन हिंदी और संस्कृत में
कीमत · Priceपूरी तरह मुफ़्त — कोई विज्ञापन नहीं, कोई subscription नहीं
ज़रूरत · Requiresसिर्फ़ एक browser। कोई app, कोई account, कोई signup नहीं
वेबसाइटmandir-radio.vercel.app
Instagram@mandirradio
WhatsAppमंदिर रेडियो चैनल

लोगो, तस्वीरें और तैयार लिखावट — मीडिया किट यहाँ है. QR वाला छापने लायक पोस्टर और मोहल्ले में बाँटने के सुझाव भी वहीं हैं। Logos, images, ready-made copy and a printable slip are in the press kit.

तस्वीरें और लोगो · Images and logo. मीडिया और लेखों के लिए वेबसाइट के screenshots और लोगो इस्तेमाल किए जा सकते हैं, बशर्ते साथ में “मंदिर रेडियो” नाम और वेबसाइट का लिंक दिया जाए। किसी और सेवा या product के प्रचार में इनका इस्तेमाल न करें।

Screenshots and the logo may be used in articles and posts about the site, with attribution to मंदिर रेडियो / Mandir Radio and a link back. Please do not use them to promote a different product or service.

अधिकार और श्रेयRIGHTS & CREDITS — PLEASE READ

भजन और संगीत हमारे नहीं हैं। यहाँ बजने वाला हर भजन उसके कलाकारों, संगीतकारों और music labels का है। मंदिर रेडियो कोई recording अपने पास नहीं रखता, न बेचता है, न उन पर कोई दावा करता है। हर भजन उसके आधिकारिक चैनल से ही चलता है, ताकि उसका श्रेय और लाभ उन्हीं तक पहुँचे जिनका वह है।

The bhajans are not ours. Every recording heard here belongs to its artists, composers and labels. Mandir Radio does not host, store, sell or claim ownership of any recording. Each one plays from its own official source so that the play is counted for, and credited to, the rights holder.

जो हमारा है: “मंदिर रेडियो” नाम, इसका लोगो, इसका मंदिर-दृश्य और उसकी सारी कलाकृति, इसका डिज़ाइन, और ऊपर बताई गई सारी विशेषताएँ — जैसे समय के साथ बदलता दृश्य, अपने आप आने वाले त्योहार, पंचांग, माहौल, वाद्य यंत्र, पुराना टीवी और नींद का समय — मंदिर रेडियो की अपनी हैं। इनकी नक़ल करके कोई दूसरी साइट बनाना ठीक नहीं है।

What is ours: the name “मंदिर रेडियो / Mandir Radio”, its logo, its temple scene and all of that artwork, its design, and the features described on this page — the hour-aware scene, the automatic festivals, the panchang, the ambience mixer, the instruments, the old television and the sleep timer — are the original work of Mandir Radio. Please do not copy them to build a competing site.

Vercel इसका मालिक या बनाने वाला नहीं है। मंदिर रेडियो Rohit Wadhwa का निजी project है। Vercel सिर्फ़ वह कंपनी है जिसके server पर यह site रखी है — मकान-मालिक, लेखक नहीं। पता mandir-radio.vercel.app इसलिए है क्योंकि मुफ़्त hosting वहीं मिलती है। Vercel is not the owner, author or publisher of this site. Mandir Radio is a personal project by Rohit Wadhwa; Vercel Inc. only provides the static hosting it runs on, and has no affiliation with, sponsorship of, or ownership over its name, artwork, design or content.

अगर आप किसी recording के अधिकार रखते हैं और उसे यहाँ नहीं चाहते, तो Instagram या WhatsApp चैनल पर बताइए — वह तुरंत हटा दिया जाएगा. If you hold rights to a recording and would like it removed, tell us on Instagram or the WhatsApp channel and it will be taken down promptly.

बनाने वाला और उसके और कामABOUT THE CREATOR

मंदिर रेडियो Rohit Wadhwa ने बनाया है — अकेले, खाली समय में, किसी कंपनी, विज्ञापन या funding के बिना। यहाँ कुछ बिकता नहीं है और कोई account नहीं बनता।

और यहाँ क्योंWHY THIS ONE EXISTS

मंदिर रेडियो एक ही व्यक्ति का बनाया हुआ है, खाली समय में। बाक़ी प्रोजेक्ट और उनके पीछे की कहानियाँ यहाँ पढ़ी जा सकती हैं — buymeacoffee.com/rohit.wadhwa. साइट पर कोई विज्ञापन नहीं है, इसलिए अगर यह अच्छा लगे तो वहीं से एक चाय पिलाई जा सकती है — ज़रूरी बिल्कुल नहीं है.

Mandir Radio is made by one person in their spare time. Other projects and the writing behind them are at buymeacoffee.com/rohit.wadhwa. There are no ads here, so that is also the place to buy a chai if it is worth one — entirely optional.

अक्सर पूछे जाने वाले सवालCOMMON QUESTIONS